अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुण्यभूमि समाज सेवा समिति के द्वारा किया गया वृक्षारोपण

(टीकमगढ़) अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुण्यभूमि समाज सेवा समिति के द्वारा वार्ड नंबर 09 खरगापुर की आंगनबाड़ी केंद्र के परिसर मे नीम, आम, नीबू, अनार के पौधा रोपण किया गया। इस कार्यक्रम मे संस्था के मनीष कुमार सोनी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रभारी श्रीमती नीरा जैन, सहायिका श्रीमति राधा विश्वकर्मा मुख्यरुप से उपस्थित रहे।

संस्था प्रमुख ने पुण्यभूमि कार्यालय मे गमलो मे बीजोरोपण किया जिसमे हरिश्रंगार , नीबू , आम ,ओर फूलो के बीजोरोपण किया जिससे यह वर्षा के बाद इन्हे जमीन मे रोपा जायेगा।

✍️ (शिवराज सिंह)
RPKP INDIA NEWS
         टीकमगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें