Adani Foundation in Kymore : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर फाउंडेशन ने आयोजित किए जागरुकता कार्यक्रम

05 जून कैमोर और अमेहटा क्षेत्र में आयोजित की गई अदाणी फाउंडेशन की ओर से जागरूकता सभाएं

(कैमोर) अदाणी सीमेंट कैमोर और अमेहटा सीमेंट वर्क्स के चीफ़ मैन्यूफेक्चरिंग ऑफिसर श्री वैभव दीक्षित के नेतृत्व और अदाणी फाउन्डेशन की सीएसआर हेड श्री मती ऐनट एफ विश्वास के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इस वर्ष के पर्यावरण थीम “उज्ज्वल भविष्य के लिए भूमि को पुनर्जीवित करे” को ध्यान में रखते हुए समुदाय, अदाणी स्किल डेवलेपमेंट सेंटर, स्पोर्ट ग्राउंड कैमोर और अमेहटा श्रमधाम स्कूल ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम पोस्टर कंपटीशन और जागरूकता रैली अडाणी स्किल डेवलेपमेंट सेंटर में ए आई आधारित और डोमेस्टिक डेटा एंट्री ऑपरेटर कोर्सेस की शुरूआत मुख्य अतिथि श्री विकास जैन फॉरेस्ट रेंजर ऑफिसर विजयराघवगढ़ की उपस्थित में हुई।

साथ ही बच्चों के साथ पर्यावरण की समझ और उसे बेहतर बनाए रखने में हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी पर वन अधिकारी श्री विवेक जैन सर ने ऑडिटोरियम में बैठे 100 से अधिक बच्चों की खुली पाठशाला लगाई। पर्यावरण में मृदा अपरदन का कारण और उसे पुनर्जीवित करने के तरीकों पर टेक्निकल टीम ने एक पीपीटी प्रस्तुत किया और फॉरेस्ट रेंजर ने सभी युवाओं को संबोधित करते हुए आस पास के वातावरण और संसाधनों का समुचित उपयोग और उसके संचयन पर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि वन रेंजर श्री विकास जैन ने नए प्रशिक्षुओं को स्वागत किट वितरित की। कार्यक्रम के समापन के बाद, उन्होंने आदानी स्किल डेवलपमेंट सेंटर के परिसर में एक वृक्ष रोपित किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन अडानी फाउंडेशन से डिप्टी प्रोग्राम मैनेजर पंकज द्रिवेदी और अडानी स्किल सेंटर से राजा मालवीय ने किया! फाउंडेशन टीम से अमित सोनी और विशाल पटेल ने पर्यावरण पर क्विज आयोजित की जो पर्यावरण की समझ को युवाओं के साथ जांचने में मदद मिली। अमेहटा श्रमधाम स्कूल परिसर में स्पोर्ट्स प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं ने पोस्टर कंपटीशन और जन जागरूकता रैली निकली जिसका असर गांववाशियो पर गहरा असर पड़ा!

कार्यक्रम को सफल बनाने में नाद गुंजन कला परिषद के अध्यक्ष मोहन दास नागवानी, स्किल डेवलपमेंट सेंटर के समन्वयक, राकेश चटर्जी, पीयूष लाल, अर्चना कोटवानी, साधना विश्वकर्मा, अरुणा थापा, रोहित पाटिल, विकास दोहरे, अमृत, युवराज, सुनील, नरेंद्र बयाफ़ टीम के टीम लीड श्री प्रभात कुशवाहा, इंडिविलेज टीम की एकता ठाकुर कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
  RPKP INDIA NEWS
               कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें