साक्षरता एवं सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में जिला सम्मानित
(विदिशा) विदिशा जिले में साक्षरता एवं सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वेद्य एवं जिला पंचायत सीईओ डॉक्टर योगेश भरसट के निर्देशन में साक्षरता टीम द्वारा पूर्ण निष्ठा लगन समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया है।
इस अवसर पर संचालक राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल द्वारा जिले की टीम को प्रशस्ति पत्र प्रेषित किया गया है, जिसमें जिले एवं मध्य प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर गौरव प्रदान करने के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं।
लंबित आवेदनों की समीक्षा बैठक के दौरान आज उत्कृष्ट कार्यों के लिए कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य एवं जिला पंचायत सीईओ डॉ योगेश भरसट ने जिला साक्षरता समन्वयक संजय श्रीवास्तव को सम्मानित किया है।
कलेक्टर श्री वैद्य ने कंपनी सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत जिले में साक्षरता केंद्रों पर नवाचार करते हुए प्रोजेक्ट बनाने के निर्देश दिए तथा आनंद विभाग की गतिविधियों को और अधिक विस्तार देने के निर्देश भी दिए हैं।
