जिला चिकित्सालय बावड़ी की हुई साफ-सफाई
(रतलाम) शासन निर्देशानुसार 5 से 16 जून तक चलाये जाने वाले जल गंगा सवंर्धन अभियान के तहत नगर निगम द्वारा बावड़ियों की सफाई का कार्य निरंतर जारी है। 12 जून को वार्ड 35 जिला चिकित्सालय के भीतर स्थित बावड़ी की साफ-सफाई का कार्य व बावड़ी परिसर में पौधा रोपण क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती निलोफर खान की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर पूर्व पार्षद श्री साबिर हुसैन, निगम अधिकारी सर्वश्री जी.के. जायसवाल, सुहास पंडित, अनवर कुरेशी, बी.एल. चौधरी, ए.पी. सिंह, कार्यालय अधीक्षक श्री गोपाल झालीवाल, उपयंत्री, झोन प्रभारी सहित निगम कर्मचारी तथा नागरिक उपस्थित थ्ो।
