वीर सपूत शहीद स्व.श्री कबीर उईके को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
राज्य शासन की ओर से मंत्री श्रीमती संपतिया उईके शहीद की अंतिम विदाई में हुईं शामिल
शहीद को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
उल्लेखनीय है कि छिंदवाड़ा ज़िले के ग्राम पुलपुलडोह थाना बिछुआ के श्री कबीर उईके जम्मू कश्मीर में सीआरपीएफ में तैनात थे। मंगलवार की रात कठुआ में आतंकी मुठभेड़ में गोली लगने से वे घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया परंतु उन्हें बचाया नहीं जा सका। शहीद की अंतिम यात्रा में मंत्री श्रीमती उईके के साथ ही छिंदवाड़ा जिले के सांसद श्री विवेक साहू व पूर्व विधायक पं. रमेश दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री, सी.आर.पी.एफ.के वरिष्ठ अधिकारी आई.जी.पी. श्री गुर शक्ति सिंह लोधी, डी.आई.जी. श्रीमती नीतू भट्टाचार्य व श्री पी.आर.जामभोलकर, कमांडेंट श्री जी.डी.पंडरीनाथ व डी.सी. श्री राम संजीवन सिंह, एसडीएम चौरई श्री प्रभात मिश्रा व एसडीओपी चौरई सहित पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी, गणमान्य नागरिक, ग्रामवासी और शहीद के परिजन शामिल हुए। शहीद को भावभीनी श्रध्दांजलि अर्पित की गई। गार्ड ऑफ ऑनर के साथ शहीद को अंतिम विदाई दी।
