पीएमश्री स्कूलों के शिक्षकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Advertisement

(रायसेन)  रायसेन जिले के 09 पीएम श्री स्कूलों का जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में 10 जून से 14 जून तक पांच दिवसीय मॉडयूल एवं टीएलएम, कैपेसिटी बिल्डिंग प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर संस्थान की प्राचार्य श्रीमती कमला कुजूर ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य हम सभी की क्षमताओं का विकास करना है ताकि हम अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक प्रभावी और सक्षम तरीके से योगदान दे सकें। प्रशिक्षण में सहायक प्राध्यापक श्री एमएल राठौरिया ने बताया कि यह हमारा दायित्व है कि यहां सीखी गई बातों को अपने कार्य और जीवन में लागू करें। प्रशिक्षण प्रभारी डॉ संध्या जैन ने कहा कि सभी मिलकर एकजुट होकर अपने सामूहिक प्रयासों से एक सशक्त और सक्षम समाज का निर्माण करें। प्रशिक्षण में जिले के 9 पीएमश्री विद्यालयों के प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों को विषयवार प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें