रोजगार मेले को मिला बेहतर प्रतिसाद

Advertisement

मेले में 328 युवाओं को मिली नौकरी

(इन्दौर)  राज्य शासन के निर्देशानुसार युवाओं को निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरी दिलाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी सिलसिले में आज  जिला रोजगार कार्यालय द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया । इस मेले में निजी क्षेत्र की 12 कंपनियों में नौकरी के लिए 328 युवाओं को चयन किया गया। मेले में कुल 521 युवाओं ने अपना पंजीयन कराया था।            उपसंचालक रोजगार श्री पी. एस. मंडलोई ने बताया कि आयोजित रोजगार मेले में कुल  12 कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा युवाओं का साक्षात्कार  लिया गया। इस आधार पर लेकर प्राम्भिक रूप से 328 युवाओं का चयन हुआ। इनका चयन सेल्स एग्जीक्यूटिव, पेकेजिंक , काउंसलर,मार्केटिंग, लेखा  सहायक, सुरक्षागार्ड,एच.आर. टेक्नीशियन, टेलीकॉलर, बेक ऑफिस, ट्रेनी, हेल्पर आदि पदों के लिए किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें