जल गंगा संवर्धन अभियान में प्रस्फुटन नवांकुर संस्थाओं ने उत्साह से की सहभागिता

Advertisement

जन सहयोग से गोपाल दास तालाब चलाया गया स्वच्छता अभियान

(सीधी) मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार 5 जून से 16 जून 2024 के तक जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के द्वारा कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी के नेतृत्व में विभिन्न प्रकार के स्वच्छता एवं जल स्रोतों में गहरीकरण का कार्यक्रम किया जा रहा है। इन श्रमदान के कार्यक्रमों में प्रस्फुटन नवांकुर एवं एमएसडब्ल्यू बीएसडब्ल्यू के छात्रों के अतिरिक्त समाज के सभी वर्गों का सहयोग एवं उत्साह देखते ही बनता है। शनिवार 15 जून को विकासखंड सीधी के गोपाल दास तालाब में डॉ अनूप मिश्रा के साथ नवांकुर संस्था सावन ग्राम विकास समिति के द्वारा स्वच्छता और सफाई समाजसेवियों के साथ किया गया। विकासखंड मझौली में सेहरा नदी पर तथा विकासखंड कुसमी के रेही व गुडुआधार जलाशय में कार्यकर्ताओं ने लगातार सातवें दिन श्रमदान का कार्यक्रम किया। इसी प्रकार विकासखंड सीधी के मूडी डैम में रश्मि दिव्यांग सेवा समिति के पदाधिकारी एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान के माध्यम से घाटों की सफाई एवं गाद निकलते हुए नजर आ रहे हैं। निश्चित ही मुख्यमंत्री जी के द्वारा यह स्वच्छता एवं जल स्रोतों का पुनर्जीवित करने का कार्यक्रम महत्वपूर्ण प्रभावी एवं सफल रहा। साथ ही समाज को निरंतर अपने जीवन में इस व्यवहार को अपनाते हुए जलाशय एवं आसपास की स्वच्छता का पूरे वर्ष भर ख्याल रखना इस कार्यक्रम की सफलता कहलाएगी।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें