सी एम राइज स्कूल खरगापुर में प्रवेश उत्सव का किया गया भव्य आयोजन
(खरगापुर) शासन के आदेशानुसार सी एम राइज स्कूल खरगापुर में प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम श्रीमती भारती मिश्रा, तहसीलदार मंगलेश्वर सिंह और विकासखंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार अहिरवार, देवकीनंदन अग्रवाल, शिवराज सिंह आदि पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।

एसडीएम , विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं संस्था प्राचार्य श्रीमती अंजना गुप्ता ने छात्र एवं अभिभावकों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं और अभिभावकों का तिलक रोली एवं फूल माला के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम राष्ट्रगान किया गया है। इसके बाद छात्रों द्वारा स्वागत गीत और छोटी-छोटी नन्ही बच्चियों द्वारा कार्यक्रम की अदभुत झलकियां प्रस्तुत की गई। मंच संचालन का कार्य उमेश कुमार जैन शिक्षक द्वारा किया गया।

इस कार्य क्रम में विद्यालय परिवार से बाबूलाल कोरी प्रधानाध्यापक माध्यमिक खंड, शोभाराम विश्वकर्मा प्रधानाध्यापक प्राथमिक खंड, श्रीमती विभादेवी लोधी, राजकुमार अहिरवार, श्रीमती नंदनी लालवानी, रामसेवक बरार, कमलेश कुमार तिवारी, अच्छे लाल अहिरवार, श्रीमती आशा सोनी, रज्जाक अली, महमूद खान, राजेश श्रीवास्तव, श्रीमती अर्चना शर्मा, मनमोहन अहिरवार, विशाल सेन, श्रीमती अचला तामृकार, चंदराम अहिरवार, पूर्ति गुप्ता, वर्षा द्विवेदी, शिवानी बुधौलिया, विवेचना तिवारी आदि शिक्षक, श्री बृज किशोर मिश्रा एवं समस्त सीएम राइज सफाई/ सुरक्षा कर्मी उपस्थित रहे।
✍️ (शिवराज सिंह)
RPKP INDIA NEWS
टीकमगढ़
