ऐतिहासिक जीत में भाजपा संगठन ने पार की परिश्रम की पराकाष्ठा – संजय सत्येंद्र पाठक
विधानसभा के बाद लोकसभा चुनाव नें शानदार विजय से प्राप्त हुआ कटनी जिले को गौरव: दीपक टण्डन
(कटनी) भाजपा जिला कार्यालय मे जिला पदाधिकारी तथा मण्डल मोर्चा अध्यक्षों की बैठक जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस अवसर पर विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने उपस्थित पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खजुराहो कटनी सहित पूरे मध्यप्रदेश में भाजपा की ऐतिहासिक जीत में मण्डल अध्यक्ष एवं बूथ के कार्यकर्ता की अहम भूमिका थी। संगठन के प्रत्येक व्यक्ति ने परिश्रम की पराकाष्ठा पार की। इन सब के साथ मण्डल अध्यक्षों ने जो कार्य जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन किया वह सचमुच काबिले तारीफ था।
विजयराघवगढ़ विधायक तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बीजेपी न्यू ज्वाइनिंग अभियान के प्रदेश सह संयोजक संजय सत्येंद्र पाठक ने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद मध्यप्रदेश का संगठन प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा के नेतृत्व में जिस ऊर्जा के साथ चुनाव में लगा उससे हम प्रदेश की पूरी 29 सीटें जीतने में कामयाब रहे। इसके लिए सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं। कामकाजी बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन ने कहा कि लोकसभा चुनाव में तीनों विधानसभा में हमारे कार्यकर्ताओं ने जो मेहनत की उससे परिणाम चारों विधानसभा में भाजपा की बड़े अंतर से जीत तय हुई जो पिछले बार से अधिक थी। यह हम सभी के लिए अत्यंत गौरव की बात है। निःसन्देह इस विजय से हम सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ा और लोकप्रिय सांसद तथा प्रदेशाध्यक्ष श्री वीडी शर्मा जी को शानदार विजय के साथ अपने लोकसभा क्षेत्र के संगठन के लिए गौरव प्राप्त हुआ।

जिला अध्यक्ष श्री टण्डन ने आगामी संगठन कार्यक्रमों तथा आभार यात्रा के सम्बंध में जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही सांसद विष्णुदत्त शर्मा जिले की सभी विधानसभा में पहुंच कर जनता जनार्दन का आभार व्यक्त करेंगे। आगामी कार्यक्रमों हेतु जिला स्तर पर टोली का भी गठन किया गया। इस दौरान जानकारी दी गई कि पार्टी 26 जून से छह जुलाई तक ’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चलाएगी। 21 जून को विश्व योग दिवस, 23 जून को डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस, 24 जून को रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस, 25 जून को आपातकाल की बरसी व 30 जून को पीएम मोदी के ’मन की बात’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी मण्डल अध्यक्षगण मोर्चा अध्यक्ष की उपस्थिति रही। बैठक का संचालन जिला महामंत्री श्री सुनील उपाध्याय तथा आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष चेतन हिंदुजा ने किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पीताम्बर टोपनानी, महामंत्री सुनील उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष चेतन हिंदुजा , रवि खरे, रणवीर कर्ण, मृदुल द्विवेदी, सुरेश राय, श्रीमती शांति यादव, भारत पटेल, जिला मंत्री रामू साहू, विजय गुप्ता, राजा चौरसिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती सीमा जैन, अम्बरीष वर्मा, आशुतोष शुक्ला, यज्ञदत्त मिश्रा, अर्पित अग्रवाल, सचिन तिवारी, नवाब खान, अभिषेक ताम्रकार, मनीष दुबे, वागीश आनंद, संदीप दुबे, ब्रजनंदन पटेल, अमित पुरी, गोविंद सिंह, गजेंद्र उपाध्याय, मनीष देव मिश्रा, जयवंत सिंह चौहान, नरेंद्र त्रिपाठी, आशुतोष सराफ, संकल्प तिवारी, अक्षय श्रीवास्तव, शांतनु दत्ता आदि उपस्थित थे।
✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
RPKP INDIA NEWS
कैमोर

