माधवनगर पुलिस ने दोहरे स्थाई वारंट में सात वर्षो से फरार स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार
(कटनी) एसपी अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन एवं एडिशनल एसपी डॉ. संतोष डेहरिया व सीएसपी ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में अनूप सिंह निरीक्षक थाना प्रभारी माधवनगर एवम् स्टॉफ के द्वारा सात वर्षों से फरार चल रहे दोहरा स्थाई वारंटी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की गई है।
वर्ष 2013 में आरोपी धीरज चौधरी पिता जोगेन्द्र चौधरी उम्र 21 वर्ष निवासी अमीरगंज मोहल्ला के पास थाना माधवनगर जिला कटनी के विरुद्ध मामला दर्ज हुआ था जिसकी लगातार सुनवाई न्यायालय श्रीकृष्ण बुखारिया न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कटनी के न्यायालय में चल रहा था, लेकिन प्रकरण सुनवाई में लगातार अनुपस्थित रहने के कारण आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2017 में स्थाई वारंट जारी कर दिया गया था। आरोपी लगातार फरार चल रहा था जिसकी तलाश पुलिस लंबे समय से कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना प्रभारी माधवनगरने अपनी टीम के साथ वारंटी धीरज चौधरी के निवास स्थान पर दबिश दिया। पुलिस को देखकर वारंटी भागने का प्रयास करने लगा जिसे पुलिस द्वारा घेराबंदी करके गिरफ्तार किया गया और न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
स्थाई वारंटी को पकड़ने में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह ठाकुर, आरक्षक सुनोज दुबे, आरक्षक भानु पाण्डेय ने सक्रिय भूमिका निभाई ।
✍️ (मतीन खान)
RPKP INDIA NEWS
कटनी
