निवाडी में शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेण्डरी स्कूल और ओरछा में कंचनाघाट पर 21 जून को किया जाएगा योग

(टीकमगढ) कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशन में 21 जून को जिला निवाड़ी में सामूहिक योग दिवस कार्यकृम का आयोजन उत्कृष्ट हायर सेकेण्डरी स्कूल निवाडी और ओरछा में कंचना घाट पर किया जायेगा। कार्यकृम में जिले के माननीय जनप्रतिनिधि, मंत्रीगण, सांसद, अध्यक्ष जिला पंचायत, माननीय विधायक, अध्यक्ष नगर परिषद, जिला व जनपद पंचायत के सदस्यगण, पार्षदगणों, स्वयंसेवी संस्थाओं, गणमान्य नागरिकों, और समाज के हर व्यक्ति की सहभागिता की अपेक्षा रहेगी।
निवाडी के कार्यकृम का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्यनगर पालिका अधिकारी, प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निवाडी के समन्वयन में होगा। इसी प्रकार ओरछा का कार्यकृम जिला परियोजना समन्वयक, मुख्यनगर पालिका अधिकारी, प्राचार्य शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओरछा के समन्वयन में होगा।
सामूहिक योग कार्यकृम में भारत सरकार द्वारा निर्धारित क्रम एवं प्रोटोकॉल के अनुसार एक साथ योगाभ्यास होगा। आयुष विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग योग प्रशिक्षकों के सहयोग से प्रतिभागीगणों को योग के अभ्यास करायेंगे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें