परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली हुई – कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल

(हरदा) “पीएम मोदी हमेशा मूकदर्शक नहीं रह सकते। जब चौबीस लाख युवाओं का भविष्य दांव पर है तो वे चुप क्यों हैं?” उपरोक्त आरोप लगाते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल ने कहा कि मोदी सरकार और एनटीए ने इस साल रैंक के मुकाबले अंकों को क्यों “बढ़ाया”। उन्होंने कहा, “अगर मोदी सरकार दावा करती है कि पूरी परीक्षा प्रक्रिया पारदर्शी है, तो 580 से ज़्यादा अंक पाने वाले छात्रों के पिछले साल और इस साल के पूरे नतीजे एनटीए द्वारा सार्वजनिक किए जाने चाहिए।

इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार NEET-UG 2024 परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर में हुए पेपर लीक घोटाला एवं प्रदेश में हुए नर्सिंग घोटाले के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा जिले मे कांग्रेस कार्यालय पर दिनांक 21 जून 2024, शुक्रवार को पूर्वान्ह 11 बजे राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

✍️ (मुईन अख्तर खान)
RPKP INDIA NEWS
             हरदा

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें