अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विश्व धरोहर सांची बौद्ध स्तूप और भीमबैटका में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित
(रायसेन) दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय रायसेन सहित सम्पूर्ण जिले में सामूहिक योग शिविरों तथा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी सांची स्थित विश्व धरोहर बौद्ध स्तूप परिसर में भी वृहद स्तर पर सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 14एमपी बटालियन एनसीसी, अधिकारियों, कर्मचारियों, नागरिकों तथा विद्यार्थियों द्वारा एक साथ विभिन्न योगासन किए गए। इसी प्रकार विश्व धरोहर भीमबैटका में भी वृहद स्तर पर सामूहिक योग कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों द्वारा सहभागिता की गई।
