खरगापुर विधायक चंदा सुरेन्द्र सिंह गौर ने ली खण्ड स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक

(बल्देवगढ़) खण्ड स्तरीय अधिकारियों कर्मचारियो की बैठक जनपद पंचायत बल्देवगढ़ के सभागृह में चंदा सुरेन्द्र सिंह गौर विधायक खरगापुर द्वारा ली गई जिसमें प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बल्देवगढ़, अनुविभागीय अधिकारी ब्लाक मेडकल आफीसर, एस०डी०ओ० पी०एच०ई०, बरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, जे०ई० एम०पी०ई०बी०, बिटनरी आफीसर, वन विभाग, मतस्य विभाग, लोकनिर्माण विभाग शिक्षा विभाग, तहसीलदार खरगापुर, तहसीलदार बल्देवगढ़, लगभग सभी विभागो के विभाग प्रमुख उपस्थित रहे।

सभी विभागों का पूर्व की बैठक में पालन प्रतिवेदन तथा सभी ने अपने अपने विभागो पर चर्चा की जिसमें विशेष चर्चा ग्राम लड़वारी के स्कूल की जमीन से अतिक्रमण हटाये जाने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही नगर परिषद बल्देवगढ़ में ठेकेदारों द्वारा गुणवत्ताहीन सड़क बनाये जाने की जांच तथा बम्हौरी तिगैला से नगर में जहां भी नाली खुली है उसको बंद किये जाने के निर्देश विधायक के द्वारा दिये गये। ग्राम भेलसी में आदिवासियों के पट्टे वाली भूमि को कम्प्यूटर रिर्काड में दर्ज किये जाने हेतु भेलसी के आदिवासी समाज के कई किसान उपस्थित रहे जिसमें विधायक जी ने तत्काल रिर्काड में दर्ज किये जाने हेतु तहसीलदार बल्देवगढ़ को निर्देश दिये गये और तहसीलदार द्वारा तत्काल निराकरण किये जाने का आश्वासन दिया। विधायक के द्वारा पेयजल कैसे आम जनता को मिले उस पर पी०एच०ई० विभाग की समीक्षा पर एस०डी०ओ० को निर्देश दिये गये है कि किसी भी ग्राम पंचायत में यदि दबाव बनाकर अधूरी टंकियो एवं अधूरी नल जल योजनाओं को यदि हैण्डओवर किया गया तो सक्त से सक्त कार्यवाही की जावेगी।

बैठक प्रारंभ होने के पूर्व खरगापुर स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण भी किया गया जिसमें पेयजल की गंभीर समस्या पाई गई जिसके लिये नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी खरगापुर के प्रतिनिधि को नवीन नलकूप खनन कराये जाने के निर्देश दिये गये। रोगी कल्याण समिति बल्देवगढ़ की बैठक भी आयोजित की गई जिसमें विधायक के द्वारा शव विच्छेदन गृह के पास परिजनो को धूप पानी से बचने के लिये टीन सैड की घोषणा की। स्टील का फर्नीचर, डिलेबरी टेबिल, फोकिंग मशीन, बाटर कूलर आदि की घोषणा की गई तथा ग्राम मलगुवां एवं कन्नपुर में उप स्वास्थ केन्द्र के भवन को शीघ्र निर्माण कराये जाने की कार्यवाही की जावेगी। रोगी कल्याण समिति बल्देवगढ़ में विधायक महोदय द्वारा नामित सदस्य हरिराम रैकवार एवं हामिद खान बल्देवगढ़ को सदस्य नियुक्त किया दौनों नये सदस्यों का गर्मजोशी के साथ स्वास्थय विभाग द्वारा स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि पुष्पेन्द्र सिंह, रमेश नायक, महेश यादव सूरज यादव, हरिशंकर दीक्षित, आशीष यादव, बालाराम यादव, राम यादव, संतोष यादव, राजकुमार मिश्रा, रामस्वरूप लोधी, अंकित रैकवार हरेन्द्र सिंह पुष्पेन्द्र यादव के BBYशव सेन, कल्लन खान, प्रमोद अहिरवार, सुरेश अहिरवार आदि भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

✍️ (शिवराज सिंह)
RPKP INDIA NEWS
       टीकमगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें