“तानसेन समारोह” का शताब्दी वर्ष : भव्यता देने के प्रयास शुरू
समारोह से पहले चलेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला
उन्होंने कहा कि तानसेन समारोह को भव्यता प्रदान करने के लिए सांस्कृतिक कैलेण्डर के आधार पर शहर में हर माह बैजाताल, महाराज बाड़ा स्थित टाउन हॉल, कलावीथिका इत्यादि स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित करें। इन कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाए, जिससे कलारसिक इन कार्यक्रमों का आनंद उठा सकें। साथ ही सौवां तानसेन समारोह के प्रति शहर में सकारात्मक वातावरण बन सके और बड़ी संख्या में जिलेवासी इस आयोजन से जुड़ें।
उल्लेखनीय है कि म्यूजिक सिटी की भावना के अनुरूप ग्वालियर शहर को सजाया सँवारा जा रहा है। इस कड़ी में राजा मानसिंह तोमर तिराहा के समीप से गाँधी रोड़ पर भारतीय शास्त्रीय संगीत के वाद्य यंत्रों पर केन्द्रित आकर्षक गैलरी स्थापित की जा रही है। इसी तरह मुरैना रोड़ पर स्थित पुरानी छावनी तिराहे को संगीत सम्राट तानसेन की थीम पर तैयार किया गया है। बैजाताल पर हर हफ्ते सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन हो रहा है। साथ ही शहर में अन्य प्रमुख मार्गों की दीवारों को मनमोहक चित्रकला (पेंटिंग) से सजाया सँवारा जा रहा है।
