अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई दौरान आवेदिका के पास पहुंचकर उसकी समस्याओं को सुन तत्काल निराकरण कराने के निर्देश दिये

(टीकमगढ़) अपर कलेक्टर श्री पीएस चौहान ने जनसुनवाई के दौरान कार्यालय के पास बैठी आवेदिका के पास पहुंचकर उसकी समस्याओं को सुना तथा तत्काल निराकरण कराने के निर्देश दिये। आवेदिका ने समस्याओं का निराकरण कराने के लिये तत्काल निर्देश देने पर प्रशासन को धन्यवाद दिया।
ज्ञातव्य है कि मोहनगढ़ निवासी पीड़िता महिला बेटी बाई आदिवासी अपने बेटे के साथ कलेक्टर कार्यालय के मुख्य दरवाजे पर अपनी समस्या का आवेदन लिये बैठी थी तब अपर कलेक्टर श्री चौहान ने वहां रुक कर उस महिला से उसकी तकलीफ पूछी और वहीं पर उसकी सुनवाई करने लगे। अपर कलेक्टर श्री चौहान ने महिला बेटी बाई आदिवासी ने बताया कि मेरे पति लखन आदिवासी की मृत्यु हो गई थी जिस हेतु मुझे मृत्यु सहायता राशि के रूप में आर्थिक मदद मिलना थी जिसको लेकर मैं ग्राम पंचायत में मेरी सुनवाई नहीं हो रही है।
अपर कलेक्टर श्री चौहान ने पीड़िता की समस्या सुन संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव को कॉलकर निर्देशित किया कि तत्काल पीड़िता को राशि दिलाऐं और उसके केस में तत्काल कार्यवाही कर मुझे अवगत करायें। पीड़िता ने समस्या का निराकरण होने पर प्रसन्नता प्रकट की।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें