जनसुनवाई में कलेक्टर ने 110 आवेदकों की सुनी समस्याएं
(अनुपपुर) आम आदमी की समस्याओं के निराकरण के लिए आयोजित की जाने वाली साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा की अगुवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा जनसुनवाई में आए लोगों की समस्याओं को सुना गया। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न स्थानों से अपनी समस्याएं लेकर आए 110 लोगों ने आवेदन-पत्र प्रस्तुत किए। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री दिलीप पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
जनसुनवाई में ग्राम कोठी तहसील कोतमा की जयमतिया पाव ने पट्टे की भूमि पर दबंग द्वारा जबरन कब्जा किए जाने, जैतहरी वार्ड नं. 4 के निवासियों ने रास्ता दिलाए जाने, ग्राम भेजरी तहसील पुष्पराजगढ़ की अनीता बाई ने भूमि का बंटवारा प्रकरण खारिज करवा दिए जाने, ग्राम नोनघटी तहसील पुष्पराजगढ़ के श्री लल्लाराम चन्द्रवंशी ने ग्राम पंचायत द्वारा लगाए गए पौधों के नष्ट होने के संबंध में, ग्राम सुलखारी तहसील जैतहरी के श्री सुन्दर सिंह ने नहर हेतु अधिग्रहीत की गई भूमि का मुआवजा दिलाए जाने, ग्राम पड़रिया थाना जैतहरी के बृजलाल सिंह गोंड़ ने भूमि का रिकार्ड सुधरवाए जाने, जनपद पंचायत जैतहरी के ग्राम पंचायत छुलहा की सरपंच श्रीमती माधुरी कोल ने नगदहा टोला के खपरपरा मोहल्ला में विद्युतीकरण कराए जाने के संबंध में आवेदन दिए।
