कलेक्टर अवि प्रसाद ने स्थानीय समाधान के प्रकरणों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

 टीम भेजकर तत्काल करावें विद्युत पोल का सुधार कार्य – कलेक्टर श्री प्रसाद

(कटनी) कलेक्टर श्री अवि प्रसाद की अध्यक्षता  को स्थानीय समाधान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री अवि प्रसाद प्रसाद द्वारा रैडमली 110 शिकायतों का चयन किया किया जाकर समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान 39 शिकायतें संतुष्टि से बंद पाईं गई तथा 71 शिकायतें लंबित पाये जाने पर लंबित शिकायतों का अंतिम चयन कर शिकायतकर्ता एवं विभागीय अधिकारी की उपस्थिति में कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा समीक्षा की गई।  समीक्षा के दौरान आवेदक तहसील विजयराघवगढ़ निवासी महंता यादव की राजस्व विभाग की अवैध अतिक्रमण संबंधी लंबित शिकायत की सुनवाई की जाकर धारा 250 के तहत नियमानुसार कार्यवाही किये जाने के निर्देश तहसीलदार विजयराघवगढ़ को दिये गए तथा उक्त शिकायत को विशेष समीक्षा हेतु दर्ज किया गया। जबकि आवेदक प्रमोद कुमार खंपरिया की ऊर्जा विभाग अंतर्गत विद्युत देयक भुगतान संबंधी लंबित शिकायत में सुनवाई उपरांत पूर्व में जारी बिल में सुधार कर नवीन बिल जारी किये जाने के निर्देश अधीक्षण यंत्री ऊर्जा विभाग को दिये गये।   समीक्षा बैठक के दौरान बरही निवासी आवेदक प्रमोद सोनी की लंबित शिकायत पर शिकायतकर्ता के समक्ष ही सुनवाई की जाकर अधीक्षण यंत्री ऊर्जा विभाग को आज ही टीम भेजकर विद्युत पोल को सही कराये जाने के निर्देशित करते हुए शिकायत को विशेष समीक्षा में दर्ज कराया गया। कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा स्थानीय समाधान जनसुनवाई के 08 आवेदनों को विशेष समीक्षा में दर्ज कर निराकरण कराने के निर्देश संबंधित विभाग प्रमुख को दिये गये।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें