समाधान एक दिवस के तहत श्री रतिराम को तत्काल मिला निवास प्रमाण-पत्र

(टीकमगढ़) शासन की समाधान एक दिवस योजना से लोगों को चिन्हित सुविधाओं का लाभ तुरंत मिल रहा है। जिले में संचालित लोकसेवा केन्द्रों के माध्यम से नागरिकों को शीघ्र सेवाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। इसीक्रम में आज आवेदक श्री रतिराम को समाधान एक दिवस योजना के तहत तत्काल निवास प्रमाण-पत्र प्राप्त हो गया। श्री रतिराम ने बताया कि उन्होंने लिधौरा लोक सेवा केन्द्र में तत्काल प्रातः निवास प्रमाण-पत्र हेतु समाधान एक दिवस योजना के तहत आवेदन दिया था और उसे कुछ समय पश्चात निवास प्रमाण पत्र भी मिल गया।
तुरंत निवास प्रमाण पत्र पाकर श्री रतिराम बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि समय पर काम हो जाने से मैं बहुत खुश हूं तथा शासन एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद देता हूं।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें