मध्यप्रदेश ऊर्जा मंत्री ने मैहर विधायक श्री कांत चतुर्वेदी के आग्रह पर जिला मैहर को दी विकास रूपी सौगात
(मैहर) मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी के अथक प्रयासो के चाहे वह ग्रामीण हो अथवा शहरी क्षेत्र सभी जगह विधुत ट्रांसफार्मर बदलने सुधार हेतु अतुलनीय कार्य निरंतर चलायमान रहा। ज्ञात हो मैहर विधायक श्री कांत चतुर्वेदी भोपाल जाकर मैहर माँ शारदे धाम आने का आग्रह किया था, आज उसी कड़ी मे मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर जिला मैहर मे दो दिवसीय अल्प प्रवास पर आकर ऊर्जा से सम्बन्धित विभिन्न प्रकार की सौगात प्रदान की और उन पर तुरंत संज्ञान लेने के आदेश भी पारित किये। ग्रामीण एवं शहर मे हर जगह ट्रांसफार्मर लगाए जाए जो बिगड़े हो उन्हे तत्काल बदल दिया जाय। आज मध्य प्रदेश मे बिजली की समस्या से निजात मिल चुका है। पूर्व मे कांग्रेस के समय बिजली की किस प्रकार से लोग आहत थे वह किसी से छुपा नही है।
यह माँ शारदा की नगरी है और यहाँ के विधायक श्री कांत चतुर्वेदी कार्य के प्रति हर जगह कार्य ही पूजा के सिद्धांत का परि पालन कर रहे है। मैहर जिला आने वाले समय मे विधुत ऊर्जा के विकास हेतु नया इतिहास लिखेगा। उन्होंने सभी विधुत विभाग के अधिकारियों एवम कर्मचारियों के रात दिन काम मे लगे रहने के लिए सादर धन्यवाद दिया। कलेक्टर रानी बाटड के नेतृत्व मे ऊर्जा विभाग सम्बन्धित अधिकारियों की एक मीटिंग रखी जिसमे कुछ बिंदुओं पर चर्चा करते हुए निर्देश प्रदान किये।
ऊर्जा मंत्री जी ने जिला भाजपा के सभी पदाधिकारियों कार्य कर्ताओ से एक बैठक कर चर्चा की। मैहर विधायक श्री कांत चतुर्वेदी , नगर पालिका अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि संतोष सोनी एवं भाजपा, पदाधिकारियों कार्य कर्ताओ एवं अधिकारियों आदि के साथ ऊर्जा मंत्री सयुक्त रूप से माँ शारदा के दर्शन कर राष्टृ एवं प्रदेश के खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
रवींद्र सिंह (मंजू सर) मैहर की कलम कहती है कि निश्चित ही मैहर विधायक श्री कांत चतुर्वेदी जी मैहर के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है मध्य प्रदेश के हर विभाग के मंत्री मुख्यमंत्री, केंद्र मंत्री से जिला मैहर के उतरोत्तर चौमुखी विकास के लिए चर्चा करते रहते है। सभी का एक ही तर्क है कि मैहर के विकास के लिए कोई कमी नही आयेगी यह माँ शारदे की नगरी है। मैहर विधायक के अथक प्रयासो से ज्ञात हो माँ शारदे मे कालिडोर बनना तय है उसकी राशि भी आ चुकी है। उन्होंने अच्छी रोपवे व्यवस्था के लिए धन्यवाद दिया। शा. विवेकानंद कालेज को पी एम राइज कालेज बनाया जा चुका है जो एक जुलाई से चलायमान हो जायेगा। अभी जल सवर्धन योजना मे मैहर नगरपालिका को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है जो कि काबिले तारीफ है। निश्चित ही ऊर्जा मंत्री के आने से जो भी ऊर्जा विधुत से सम्बन्धित ग्रामीण एवम शहरी आंचलो मे कुछ समस्या बनी हुई थी उसका निजात मिल गया है। मैहर जिले की जनता जनार्दन ने विधायक के सभी ओर अथक प्रयासो की कोटि कोटि आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद अर्पित किया है।
✍️ रवींद्र सिंह (मंजू सर),RPKP INDIA NEWS जिला ब्यूरो मैहर
