सेवानिवृत्त कर्मचारियों का नगर पालिका अध्यक्ष ने किया सम्मान
(हरदा) स्थानीय नगरपालिका परिषद में सेवानिवृत्त होने पर राजस्व निरीक्षक श्रीकांत अग्रवाल सहित राजस्व निरीक्षक माखनलाल घाघरे एवं जल प्रदाय हण्डिया प्रभारी नियाज़ खान का नगर पालिका सभागृह में सम्मान किया गया ।
इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया सांसद प्रतिनिधि राजू कमेडिया व मुख्य नगरपालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार ने सराहनीय कार्य के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए कहा कि नगर प्रशासन में उनका योगदान सदैव यादगार रहेगा। नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया ने शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु तथा नगरपालिका कर्मचारी मौजूद रहे।
✍️ (मुईन अख्तर खान)
RPKP INDIA NEWS
हरदा
