खुशियों की दास्तां “पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना”में सोलर पैनल लगाने से बिजली बिल में मिलेगी राहत- श्री जयेंद्र पाल सिंह
विधायक श्री आशीष शर्मा ने हितग्राही श्री जयेंद्रपालसिंह के घर लगे सोलर पैनल का उद्घाटन किया
विधायक श्री आशीष शर्मा ने कहा कि मेरा सभी उपभोक्ताओं से निवेदन है कि “प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” में अपना पंजीयन निकट के एमपीईबी ऑफिस जाकर करवाएं तथा सोलर पैनल को लगवाए। इस योजना के फायदे भी आपको मिलेगी। एक और तीन किलो वॉट का पैलन लगाने पर सब्सीडी मिलती है, वहीं दूसरी और अगर आपके घरों में विद्युत की खपत कम हो रही है तो आपका बिजली बिल विभाग द्वारा समायोजित हो जाएगा। इसलिए मेरा पुन: आग्रह है कि आप अपने घरों की छत पर इस संयंत्र को जरूर लगवाएं।
हितग्राही श्री जयेंद्रपालसिंह ने बताया कि “प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” हम जैसे विद्युत उपभोक्ताओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस योजना का लाभ लेने जहां एक ओर सब्सीडी मिल रही है वहीं दूसरी और बिजली का बिल से राहत मिल रही है। उन्होंने बताया कि उनके घर पर विद्युत विभाग का बिजली कनेक्शन है, जिससे उनके घर पर बिजली प्राप्त होती है। बिजली की खपत अनुसार बिल भी कभी कम तो कभी ज्यादा आता है। इसी बीच उन्हें इस योजना मिली। इसके पश्चात उन्होंने योजना से जुड़ने के लिए आवेदन किया। आवेदन अनुसार उन्होंने अपने घर पर 3 किलो वॉट का सोलर पैनल अपनी घर की छत पर लगवाया। इस योजना के तहत उन्हें 78 हजार रुपए की सब्सीडी भी प्राप्त हुई।
उन्होंने बताया कि “प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना” के माध्यम से जो बिजली उत्पन्न होगी। जिसे बिजली विभाग को प्रदान करेंगे। इसके पश्चात विद्युत बिल खपत अनुसार आएगा। अगर हमारे यहां बिजली की खपत कम है और विद्युत का उत्पादन ज्यादा है तो हमारा बिजली का बिल माइनस में आएगा। योजना अनुसार हमारा बिजली बिल समायोजित हो जाएगा। यह योजना हम घरेलू उपभोक्ताओं के लिए वरदान से कम नहीं है। मैं सभी नागरिकों से आग्रह करता हूं कि वे अपने घरों पर सोलर पैनल को लगवाएं। इस योजना का लाभ लेकर मैं बहुत खुश हूं और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा स्थानीय विद्युत वितरण कंपनी को हृदय से धन्यवाद देता हूं।
