अपर कलेक्टर ने संयुक्त कलेक्ट्रेट परिसर का किया औचक निरीक्षण
(उमरिया) समय पर कार्यालय आने एवं सफाई व्यवस्था रखने के दिए निर्देश उमरिया 28 जून। अपर कलेक्टर शिवगोविंद सिंह मरकाम ने शुक्रवार को प्रातः 10 बजे संयुक्त कलेक्ट्रेट परिसर में लगने वाले विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया । निरीक्षण के समय सहायक संचालक जनसंपर्क विभाग गजेन्द्र व्दिवेदी, स्टेनो कलेक्टर सुभाष सेन, नाजिर आशीष उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर ने आवक जावक शाखा, महिला एवं बाल विकास विभाग, जनसंपर्क विभाग, ग्रामीण यांत्रिकीय सेवा, जिला आबकारी विभाग, लोक सेवा गारंटी, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया । उन्होने कहा कि समस्त अधिकारी, कर्मचारी शासन के निर्देशानुसार प्रातः 10बजे कार्यालय में उपस्थित होवे तथा सायं 6 बजे के बाद ही कार्यालय छोडे । कार्यालय प्रमुख अपने कार्यालय में उपस्थित रहे , ताकि आपके विभाग तक आने वाले लोगों को यहां वहां भटकना नही पडे । आपने कहा कि कार्यालय में साफ सफाई का वातावरण निर्मित रखे । कार्यालयों के रिकार्ड व्य वस्थित रखें, ताकि आवश्याकता पडने पर त्वारित मिल सके । निरीक्षण के दौरान ग्रामीण यांत्रिकीय विभाग के दो कर्मचारी, आबकारी विभाग का भृत्य, महिला एवं बाल विकास विभाग के दो कर्मचारी, सहकारिता विभाग के 1 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिन्हें अपर कलेक्टर व्दारा नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
