पीएम जनमन योजना के कार्यों की गहन समीक्षा
(विदिशा) जिला पंचायत सीईओ डॉ योगेश भरसट ने पीएम जनमन योजना तहत क्रियान्वित कार्यों के साप्ताहिक प्रगति की समीक्षा कलेक्ट्रेट के बेतवा सभा कक्ष में की है।
जिला पंचायत सीईओ श्री भरसट ने पीएम जनमन योजना तहत विदिशा जिले में जितने भी सहरिया जनजातीय ग्राम या बसाहटे हैं। वहां उपस्थित जनसंख्या के परिवारों को पीव्हीटीजी मिशन तहत पीएम जनमन योजना के शामिल बिंदुओं में योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिले, कोई भी हितग्राही योजना का लाभ लेने से वंचित ना रहे का विशेष ध्यान रखें पीएम जनमन योजना में शत-प्रतिशत से सेचुरेशन लाए जाने की दिशा में कार्य करें।
जिला पंचायत सीईओ श्री भरसट ने कहा कि पीएम जनमन योजना (आदर्श ग्राम) के तहत विदिशा जिले के पांच ऐसे ग्राम या बसाहटों का चिन्हांकन करें जहां सहरिया जनजातीय परिवारों को शत-प्रतिशत योजनाओं का लाभ दिया गया है। इनमें हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास, बिजली, सड़क, नल-जल, स्कूल, आंगनबाड़ी सहित अन्य योजनाओं में शत-प्रतिशत लाभान्वित किया गया है।
अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर ने कहा कि पीएम जनमन योजना पीव्हीटीजी मिशन तहत जिले में शत-प्रतिशत सेचुरेशन लाए जाने की दिशा में संपादित किये जा रहे कार्यों में तेजी लाएं, ताकि जिले के सहरिया जनजातीय परिवार लाभान्वित हो सकें। उन्होंने खासकर शेष वंचित रह गए सहरिया जनजातीय परिवारों के जाति प्रमाण पत्र के संबंध में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि हितग्राहियों को जाति प्रमाण पत्र जारी करने की कार्यवाही लंबित ना रहे इन कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर लें। इसके अलावा हितग्राहियों की ई-केवाईसी कार्यों तथा आधार कार्ड, समग्र आईडी, जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं सहरिया जनजातीय परिवारों को समय पर मुहैया कराई जाएं के निर्देश उनके द्वारा दिए गए हैं।
पीएम जनमन योजना पीव्हीटीजी मिशन तहत आयोजित बैठक में बताया गया कि विदिशा जिले में सहरिया जनजातीय परिवारों के 965 हितग्राहियों के समग्र आईडी का कार्य शेष है। उक्त कार्य को शीघ्र अति शीघ्र पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही विदिशा जिले में सहरिया जनजातीय परिवारों की कुल पापुलेशन संख्या 47530 में से 1195 हितग्राहियों के आधार कार्ड बनाया जाना अभी भी शेष है। शत-प्रतिशत आधार कार्ड बनाए जाने हेतु गांवों में कैंपों का आयोजन करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके अलावा जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की गई है। उक्त सभी बिंदुओं में प्रगति परिलक्षित करने के निर्देश संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए हैं साथ ही संबंधित विकासखंड के एसडीएमओ को भी निर्देशित किया गया है कि उक्त कार्यों कार्यों की सतत मॉनिटरिंग कर लक्ष्य प्राप्ति करें।
