विधायक चंदारानी गौर ने किया नवीन मंडी निर्मित दुकानों का लोकार्पण

Advertisement

मंडी सचिव की सेवानिवृत्ति पर विदाई पार्टी आयोजित

(टीकमगढ़)  कृषि उपज मंडी समिति खरगापुर  के सचिव बहादुर सिंह  की सेवानिवृत्ति पर एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें खरगापुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्रीमती चंदारानी सुरेंद्र सिंह और एसडीएम भारती मिश्रा द्वारा नवीन कृषि उपज मंडी देवपुर रोड पर स्थित निर्मित दुकानों का लोकार्पण किया गया।

विदाई समारोह के दौरान द्र्गपाल सिंह अध्यापक ने डिजिटल रामायण देकर विदाई दी। इसी दौरान  गल्ला व्यापारी संघ के अध्यक्ष  बद्रीप्रसाद असाटी, संजय जैन ने कार्यक्रम को संबोधित किया। संगीतमय कार्यक्रम आयोजित  फूल-मालाएं भेंट की गयीं और सम्मानित कर विदाई दी।

किसानों के साथ  व्यापारियों की ओर से भी सम्मानित किया गया। नीलेश  त्रिपाठी ने मंडी कर्मचारियों की ओर से उनका सम्मान किया। विभिन्न स्थानों  पर 44 वर्ष तक अपनी सेवाएं देने वाले मंडी सचिव बहादुर सिंह ने अपनी सेवानिवृत्ति पर कहा कि व्यापारियों का, किसानों का तथा मंडी कर्मचारियों का जो हमें सहयोग मिला उसको मैं कभी भूल नहीं सकता। इस अवसर पर समस्त व्यापारी, समस्त कृषि उपज मंडी के अधिकारी व कर्मचारी,जन प्रतिनिधि और पत्रकारगण उपस्थित थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें