लंबित आवेदनों के जबाब दर्ज करना सुनिश्चित करें-प्रभारी कलेक्टर

Advertisement

(विदिशा)  प्रभारी कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ डाॅ योगेश भरसट ने आज लंबित आवेदनों की समीक्षा के दौरान सभी विभागो के जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनसुनवाई सहित अन्य प्लेटफार्मो से प्राप्त होने वाले आवेदनों के निराकरण व लंबित आवेदनों के जबाव दाखिल करना सुनिश्चित करें, इसके लिए सभी विभागो के जिलाधिकारियों को पृथक-पृथक लाॅगिग, आईडी व पासवर्ड प्रदाय किया गया है ताकि भविष्य में आवेदक स्वंय यह जान सके कि उनके आवेदनो पर क्या-क्या कार्यवाही हुई है।

मुख्यमंत्री जी द्वारा रविवार को व्हीसी में दिए गए निर्देशो का हवाला देते हुए प्रभारी कलेक्टर डाॅ भरसट ने बताया कि अब गंगा जल संवर्धन अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम का विशेष अभियान 15 जुलाई तक क्रियान्वित किया जाएगा। एक पौधा अपनी मां के नाम से अभियान तहत पौधरोपण कार्य किया जाएगा जिनकी मां है वे अपनी मां के साथ सेल्फी खीचेंगे इसके लिए वन विभाग के माध्यम से पांच लाख 47 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे कि जानकारी देते हुए वन मण्डलाधिकारी श्री ओमकार सिंह मर्सकोले ने बताया कि जिले में 19 साइट चिन्हंाकित की गई जहंा वृहद स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा पौधरोपण कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनो तथा स्वंयसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सहभागिता निभाने हेतु आयोजन स्थलों पर आमंत्रित किया जाएगा।

सम्पूर्णता अभियान

 नीति आयोग द्वारा घोषित आकाक्षी जिलो व विकासखण्डो में सम्पूर्णता अभियान का क्रियान्वयन 30 सितम्बर तक किया जाएगा कि जानकारी देते हुए प्रभारी कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ डाॅ भरसट ने बताया कि पांच जुलाई को आकांक्षी विकासखण्ड बासौदा में वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है

जिसे कलश यात्रा व जनजागरूकता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा विकासखण्ड स्तरीय छह सांकेतिको का शत प्रतिशत क्रियान्वयन किया जाना है।

जिला मुख्यालय पर सम्पूर्णता अभियान के तहत छह जुलाई को उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ब्लाक स्तरीय आयोजनो के लिए स्थानीय एसडीएम को तथा जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजन के लिए जिला पंचायत सीईओ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर ने सीएम हेल्पलाइन के लंबित आवेदनों की समीक्षा के दौरान कहा कि जिले के जो विभाग डी ग्रेड सूची में शामिल है अतः इन विभागो के अधिकारियों को विशेष पहल करनी होगी ताकि डी गे्रड से अपडेशन होकर ए ग्रेड सूची में शामिल हो सकें। उन्होंने कहा कि समस्त एसडीएम भी इस ओर विशेष ध्यान देंगे ऐेसे आवेदन जो मांगयुक्त है, बजट अभाव के कारण कार्य पूर्ण नही हो सकते है वहीं ऐसे आवेदन जिनका निराकरण जिला स्तर पर संभव नहीं है इत्यादि बिन्दुओं पर आधारित आवेदनो की छंटाई कर उन सबको विभाग प्रमुख के माध्यम से फोर्सक्लोज करने की कार्यवाही की जाए। जिन आवेदनों पर जिला स्तर पर कार्यवाही संभव है अतः उनका निराकरण संतुष्टिपूर्वक कराया जाए ताकि शत प्रतिशत अंको की प्राप्ति हो सकें और विभाग ए ग्रेड सूची में शामिल हो सकें।

कलेक्टेªट के बेतवा सभागार में आयोजित उक्त बैठक में गेहूं उपार्जन व भुगतान के साथ-साथ ग्रीष्मकालीन मंूग खरीदी के लिए राजस्व अधिकारियों के द्वारा पंजीकृत कृषकों के रकवे का सत्यापन, बाढ आपदा से बचाव हेतु की जाने वाली तैयारियों, विभिन्न विभागो को योजनाओं के तहत भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटन सहित अन्य बिन्दुओं पर आधारित लंबित आवेदनों की समीक्षा की गई है बैठक में वन मण्डलाधिकारी श्री ओमकार सिंह मर्सकोले, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शशि मिश्रा, सुश्री विनीता तिवारी, डिप्टी कलेक्टर श्री संतोष बिटौलिया सहित विभिन्न विभागो के जिलाधिकारी मौजूद रहें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें