शासकीय एसएसपी महाविद्यालय वारासिवनी में दीक्षारंभ कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
शासकीय शंकर साव पटेल महाविद्यालय वारासिवनी में नव प्रवेशित छात्र छात्राओं के प्रवेश उत्सव कार्यक्रम अंतर्गत तीन दिवसीय दीक्षारंभ समारोह का आयोजन सोमवार को किया गया।
(बालाघाट) शासकीय शंकर साव पटेल महाविद्यालय वारासिवनी में नव प्रवेशित छात्र छात्राओं के प्रवेश उत्सव कार्यक्रम अंतर्गत तीन दिवसीय दीक्षारंभ समारोह का आयोजन सोमवार को किया गया। आयोजन महाविद्यालय के इंदिरा कक्ष में प्रात: 9 बजे प्राचार्य डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं कृष्णा पराते कार्यक्रम संयोजक नरेंद्र कुमार डोंगरे सह संयोजक एवं समस्त गठित सदस्यों के नेतृत्व में किया गया। दीक्षारंभ समारोह मे सर्वप्रथम महाविद्यालय प्राचार्य एवं समस्त अतिथियों द्वारा सरस्वती माता के पूजन के पश्चात नव प्रवेशित छात्र छात्राओं तथा उनके पालको का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात प्राचार्य डॉ. श्रीवास्तव द्वारा महाविद्यालय का परिचय करवाते हुए विजन मिशन की महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए संबोधित किया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी डॉ. एसएस गेडाम द्वारा महाविद्यालय प्रवेश प्रक्रिया और प्रशासनिक प्रक्रिया के बारे मार्गदर्शित किया।
कार्यक्रम में नव प्रवेशित छात्र छात्राओं को आइस ब्रेकिंग सत्र के दौरान मनोरंजक फिल्म वीडियो के माध्यम से दिखाकर मोटिवेट किया गया और नई शिक्षा नीति के अनुसार शैक्षणिक संरचना और परीक्षा प्रणाली का परिचय व्याख्यान एवं वीडियो के द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में शामिल 218 सभी नव प्रवेशित छात्र छात्राओं, एनएसएस स्वयं सेवक, एनसीसी कैडेट्स, स्पोर्ट्स छात्र छात्राएं, महाविद्यालयीन समस्त अधिकारी और कर्मचारी तथा छात्र छात्राओं के पालको का आभार व्यक्त कर प्रथम दिवस का समापन किया गया।
