कलेक्टर ने सीवेज ट्रीटमेन्ट प्लान का किया निरीक्षण –
( मुरैना )
128 करोड़ रूपये की लागत से मुरैना नगर निगम के विभिन्न वार्डो में सीवर एवं सीवेज ट्रेटमेन्ट प्लान का कार्य युद्धस्तर से जारी है। निर्माण कार्य का कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास ने गुरूवार को ग्राम अतरसुमा में सीवेज ट्रेटमेन्ट प्लान का अवलोकन किया। जिसका कार्य 90-95 प्रतिशत तक पूर्ण हो चुका है। सीवेज ट्रेटमेन्ट प्लान 28 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित है। इसके लिये टेंक का निर्माण पूर्णत: की ओर है। सीवेज निर्माण जर्मनी से एक्यूमेन्ट पार्ट्स लाये जा चुके है। इस कार्य को 31 जुलाई तक पूर्ण करने के निर्देश कलेक्टर ने दिये। कलेक्टर ने कहा कि यह कार्य 31 मार्च 2020 तक पूर्ण करना था, किन्तु कोरोना वायरस के कारण सारी गतिविधियां ठप हो गई और लेवर अपने गांव चले गये। इस कार्य में विलंब हुआ है। इस अवसर पर आयुक्त नगर निगम श्री अमरसत्य गुप्ता, कार्यपालन यंत्री श्री ललित शर्मा, श्री के.के. शर्मा सहित सीवर निर्माण एजेन्सी के प्रतिनिधि एवं इन्जीनियर उपस्थित थे।
कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान निर्माण एजेन्सी के इन्जीनियरों ने बताया कि सीवेज ट्रेटमेन्ट प्लान का कार्य 25 एम.एल.डी. प्लान का होगा। इसमें पूरे शहर का पानी एक स्थान पर टेंक में एकत्रित किया जायेगा। जिस पानी को वाटर फिल्टर करने के उपरान्त वह पानी खेती के लिये उपलब्ध कराया जायेगा और उस पानी से निकलने वाले कचरे को खाद के रूप में तैयार किया जायेगा। जिसका विक्रय नगर निगम के माध्यम से खाद के रूप में खेती में किया जायेगा।
सीवर निर्माण कंपनी के इन्जीनियरों ने बताया कि मुरैना शहर के विभिन्न वार्डो में सीवर निर्माण कार्य 99 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। अब इसमें प्रत्येक घर को जोड़ने के लिये कनेक्शन देने का कार्य शेष है। इसके लिये नगर निगम द्वारा मोहल्ला बार कैम्प लगाकर लोंगो को कनेक्शन लेने के लिये प्रेरित करना एवं फार्म भरवाने का कार्य कराया जाना है।
नगर निगम कमिश्नर श्री अमरसत्य गुप्ता ने कहा कि सीवर कनेक्शन के लिये प्रत्येक वार्ड एवं प्रत्येक मोहल्ले में कैम्प लगाने की ड्यूटी लगाई जा रही है। यह अधिकारी वार्डो में पहुंचकर लोंगो को प्रेरित कर कनेक्शन लेने का कार्य एवं फार्म भरवायेंगे। इसके उपरान्त गली बार सूची सीवर कंपनी को उपलब्ध कराई जायेगी। इसके बाद लोंगो के घरो में कनेक्शन देने का कार्य प्रारंभ किया जायेगा।
