अपर मुख्य सचिव ऊर्जा विद्युत कनेक्शनों की जांच करने स्वयं पहुंचे मुरैना मीटर खराब कर और कटिया लगाकर अटल ज्योति योजना में हजारों लोग ले रहे सब्स‍िडी

Advertisement

(मुरैना) मध्यप्रदेश के अपर मुख्य सचिव श्री मनु श्रीवास्तव ने गत दिवस मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के भ‍िंड, मुरैना व श्योपुर सर्किल में विद्युत कनेक्शनों की जांच स्वयं करने के लिए मुरैना पहुंचे। अपर मुख्य सचिव ऊर्जा को विद्युत कनेक्शनों की जांच करने पर जानकारी मिली कि मुरैना में सबसे महंगी जमीन वाली बसाहट में अध‍िकांश विद्युत उपभोक्ता प्रदेश शासन की अटल ज्योति का लाभ ले रहे हैं। मुरैना शहर में शासकीय रजिस्ट्री वाले 2500 से 84000 रूपए स्कवेयर सेमी के प्लाट में मकान बनाने वाले अध‍िकांश विद्युत उपभोक्ता अटल ज्योति योजना का लाभ लेते सब्स‍िडी प्राप्त कर रहे हैं। इन विद्युत उपभोक्ताओं ने मीटर खराब कर के या सीधे कटिया लगा कर बिजली का अवैध उपभोग कर रहे थे। अपर मुख्य सचिव जो कि चम्बल संभाग के प्रभारी भी हैं, ने आज संभाग के कमिश्नर, सभी कलेक्टर, सभी पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अध‍िकारियों व मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के वरिष्ठ अभ‍ियंताओं के समक्ष बैठक में एक प्रजेन्टेशन देते हुए जानकारी दी कि भ‍िंड, मुरैना व श्योपुर में बिजली हानि 80 से 90 प्रतिशत तक है और प्रशासन के सहयोग से इस पर नियंत्रण पाया जा सकता है। आधार व समग्र में डुप्लीकेसी-अपर मुख्य सचिव श्री मनु श्रीवास्तव ने अपने प्रजेन्टेशन में संभाग के वरिष्ठ अध‍िकारियों को जानकारी दी कि भ‍िंड, मुरैना व श्योपुर के अध‍िकांश विद्युत उपभोकताओं के केवॉयसी (नो योर कस्टमर) में आधार व समग्र की डुप्लीकेसी पायी गई। अपर मुख्य सचिव पहुंचे समृद्ध कॉलोनियों में-अपर मुख्य सचिव ऊर्जा बैठक के पश्चात मुरैना की कुछ समृद्ध कॉलोनियों व बसाहट में गए और विद्युत नेटवर्क का निरीक्षण किया। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक राजीव गुप्ता व अन्य विद्युत अभ‍ियंताओं ने मुरैना की गायत्री विहार कॉलोनी में 50 से 60 लाख रूपए बकाया वाले 35 से 40 विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे। 17 विद्युत उपभोक्ताओं से मौके पर साढ़े सात लाख रूपए की बकाया राश‍ि वसूली गई और लगभग 12 कनेक्शनों में खराब मीटर बदल कर नए लगाए गए।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें