स्थानीय जनों की समस्याओं का निराकरण करने पहुँची महापौर प्रीति संजीव सूरी

Advertisement

शिवाजी नगर में सीवेज से क्षतिग्रस्त डब्ल्यूबीएम रोड का निरीक्षण कर मरम्मत हेतु दिये निर्देश

(कटनी) इंदिरा गांधी वार्ड के शिव नगर में सीवेज कार्य के दौरान डब्लूबीएम रोड के जर्जर होने के कारण वार्ड वासियों को वर्षा से आ रही अत्यधिक समस्याओं को लेकर महापौर प्रीति संजीव सूरी द्वारा दिनांक 30 जून को उक्त स्थल पहुँच क्षतिग्रस्त रोड़ का निरीक्षण कर संबंधित सीवेज कंपनी के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए पूर्व की भांति डब्लूबीएम रोड बनाते हुए आवागमन हेतु सुलभ बनाने के सख़्त निर्देश दियेसाथ ही सीवेज से क्षतिग्रस्त ऐसे स्थल अथवा रोड को चिन्हित कर जहां दुर्घटना होने की संभावना है वहाँ प्राथमिकता के साथ वैकल्पिक व्यवस्थामरम्मत कार्य कराने के निर्देश भी दिये ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। उन्होंने स्थानीय निवासियों से कहा कि रोड को बैठक लेने के बाद डामरीकरण कराया जायेगा] इस दौरान स्थानीय पार्षद ओमप्रकाश बल्ली सोनीएमआईसी सदस्य सुभाष साहूडॉ रमेश सोनीपार्षद शकुंतला सोनीसीमा श्रीवास्तवसुरेंद्र गुप्ताउपयंत्री अश्वनी पांडेय एवं स्थानीय जनों की उपस्थिति रही।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें