छिन्दवाड़ा नगर के वार्ड कमांक-39 स्थित लाल ग्राउण्ड में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत किया गया पौधारोपण
(छिन्दवाडा) कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में जिले में एक जुलाई से 15 जुलाई तक एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत छिन्दवाड़ा नगर के वार्ड कमांक-39 स्थित लाल ग्राउण्ड में सेन्ट्रल जी.एस.टी. विभाग के स्टॉफ के द्वारा पौधारोपण किया गया। इस पौधारोपण में जी.एस.टी. (सेन्ट्रल) के डिप्टी कमिश्नर श्री अजय कुमार शुक्ला, अन्य स्टॉफ एवं नगर पालिक निगम के श्री विवेक चौहान, श्री शिव पन्द्राम, श्री राजवीर पक्षवार, श्री डी.सी. डेहरिया, श्री शुभम कपाले, अधीक्षक श्री आकाश, श्री संजय, श्री अरविंद तथा निरीक्षक श्री गौरव, श्री मनीष, श्रीमती सरिता, श्री जागोराव एवं अन्य स्टॉफ उपस्थित था।
