जिले भर की स्कूलों में जिला प्रशासन की निगाह
(उमरिया) जिले भर की स्कूलों में जिला एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों व्दारा किया गया औचक निरीक्षण उमरिया 2 जुलाई। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने हेतु कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन व्दारा किए जा रहे प्रयासो के तहत 2 जुलाई को जिले भर की स्कूलों में जिला स्तरीय एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों व्दारा औचक निरीक्षण किया गया । जिन अधिकारियो की नियुक्ति की गई थी, उन्हें आकस्मिक रूप से स्कूल खुलने के पहले तथा स्कूल बंद होने के समय मे से कोई एक समय का चयन कर स्कूल की वस्तु स्थिति का आंकलन करने के निर्देश दिए गए थे । इस कार्य में 92 अधिकारियों ने एक साथ स्कूल पहुंचकर अपने दायित्वों का निर्वहन किया । निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय का स्तर, शिक्षकों की उपस्थिति , छात्रों की उपस्थिति, निरीक्षण के समय पर संचालित विषय, अध्याय, संचालित पाठ या विषय समय विभाग चक्र अनुसार है या नही, किन-किन छात्रो से चर्चा की गई, विद्यालय मे कुल शिक्षक, उपस्थिति, अतिथि शिक्षक, उपस्थित अतिथि शिक्षक, समय विभाग चक्र अनुसार अध्यापन की स्थिति, टाईम टेबिल के आधार पर पीरियड का संचालन, विद्यालय मे टीएलएम की उपलब्धता, विद्यालय में स्मार्ट क्लास के संचालन की स्थिति, कक्षा 1 एवं 2 अध्यापन एफ एल एन प्रशिक्षित शिक्षक व्दारा किए जाने की स्थिति का अवलोकन किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभय सिंह , एसडीएम मानपुर कमलेश नीरज, एसडीएम पाली टी आर नाग, एसडीएम बांधवगढ रीता डेहरिया, समस्त तहसीदार, जिला शिक्षा अधिकारी एम एस गौर, सहायक आयुक्त जन जातीय कार्य विभाग अखिलेश पाण्डेय, उप संचालक पशु चिकित्सक सेवा डा के के पाण्डे य, सहायक संचालक मत्स्य आशीष नायक, जिला प्रबंधक लोक सेवा गारंटी श्रीमती शुभांगी मित्तल, कार्यपालन यंत्री पीएचई विभाग अमित शाह, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मनीषा कांड्रा, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग व्दारा विद्यालयों का निरीक्षण किया गया ।
