‘‘मेरी शाला संपूर्ण शाला‘‘ अभियान में सन फार्मा देवास ने प्राथमिक विद्यालय ग्राम पवार्डा में कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता की उपस्थिति में 60 सेट फर्नीचर प्रदान किये

Advertisement

(देवास)  देवास जिले में चलाये जा रहे ‘‘मेरी शाला संपूर्ण शाला‘‘ अभियान के तहत सन फार्मा देवास द्वारा सी.एस.आर. मद से कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता की उपस्थिति में ग्राम पवार्डा में प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के बैठने के लिए 60 सेट फर्नीचर के प्रदान किये। इस दौरान डाईट प्राचार्य श्री राजेन्‍द्र सक्‍सेना, प्राचार्य श्री सुभाष तिवारी सहित अन्‍य अधिकारी, सन फार्मा देवास के अधिकारी, विद्यालय के छात्र उपस्थित थे।

     कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि विद्यालय में फर्नीचर एक सुविधा है। बच्‍चों की पढ़ाई महत्‍वपूर्ण है। बच्‍चों को घर पर होमवर्क के साथ तीन घण्‍टे पढ़ाई जरूर करना चाहिए। बच्‍चों को आधा-आधा घण्‍टा हर विषय की पढाई करने का लक्ष्‍य रखना चाहिए। जिससे आगे की पढाई में आसानी रहेगी।

     कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने स्‍कूली बच्‍चों द्वारा तैयार की गई सीड बॉल की जानकारी ली। छात्राओं को गुड टच-बेड टच के संबंध में जानकारी दी। स्‍कूल परिसर में सीसीटीवी कैमारे लगाने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने ‘’सुकन्या समृद्धि योजना” के संबंध में जानकारी दी और स्‍कूल परिसर में पौधा रोपण भी किया।

     डाईट प्राचार्य श्री राजेन्‍द्र सक्‍सेना ने बताया कि जिले में जनभागीदारी और उद्योगों द्वारा सीएसआर मद से अभी तक 600 स्‍कूलों में फर्नीचर सेट उपलब्‍ध कराये गये है। शेष स्‍कूलों में शीघ्र फर्नीचर सेट उपलब्‍ध कराये जायेंगे। जिले में ‘’मेरा स्‍कूल-स्‍मार्ट स्‍कूल’’ अभियान में शतप्रतिशत स्‍कूलों में स्‍मार्ट टीवी उपलब्‍ध कराये गये है।

     इस दौरान सनफार्मा के प्‍लांट हेड श्री रविद्र गोयल ने बताया गया कि सन फार्मा देवास द्वारा इस वित्‍तीय वर्ष में 1000 फर्नीचर सेट देने का लक्ष्‍य रखा गया है। अभी तक 215 फर्नीचर सेट स्‍कूलों में दिये गये है।

     कार्यक्रम में प्रोढ़ शिक्षा अभियान में पढना-लिखना में परीक्षा उत्‍तीर्ण करने पर श्रीमती रेखा सोलंकी और श्रीमती नवीता देवी को प्रमाण-पत्र दिया गया। स्‍कूल में ‘’बढे होकर क्‍या बनोगे’’ विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता के विजेता संध्‍या बैनर्जी, प्रियांशु चौहान और आयशा स्‍माईल को पुरस्‍कार का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री बसंत व्‍यास ने किया।

                

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें