निगम कर्मचारी संजय पोपटानी के आकस्मिक निधन पर नगर निगम में हुई शोक सभा

Advertisement

(कटनी) नगर पालिक निगम कटनी के सामान्य प्रशासन विभाग में पदस्थ श्री संजय पोपटानी  के आकस्मिक निधन पर मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में महापौर प्रीति संजीव सूरी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक की उपस्थिति में शोक सभा की गई । शोक सभा के दौरान संजय पोपटानी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया जाकर दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं उनके परिवारजनों को इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिये दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजली अर्पित की गई। इस दौरान एमआईसी सदस्य, पार्षद जनप्रतिनिधियों एवं निगम के अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें