उच्च श्रेणी शिक्षक रामगोपाल तिवारी का शासकीय सेवा अवधि पूर्ण होने पर विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया
(टीकमगढ़) शासकीय हाई स्कूल चंद्रपुरा के प्रांगण में रामगोपाल तिवारी उच्च श्रेणी शिक्षक माध्यमिक शाला चंद्रपुरा में पदस्थ थे। शासकीय सेवा अवधि पूर्ण होने पर विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो की संख्या में समस्त विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन के उपरांत हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल प्राचार्य सी एम राइज स्कूल खरगापुर के प्राचार्य धनराज लोधी के द्वारा की गई।

संकुल प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में सेवा निवृत्त हुए रामगोपाल तिवारी की जमकर तारीफ की और उन्होंने कहा कि तिवारी जी ने अपना संपूर्ण जीवन बच्चों के भविष्य बनाने में लगाया। विद्यालयों से आए शिक्षक शिक्षकों ने तिवारी जी का फूलमाला एवं शाल श्रीफल से सम्मान किया एवं भाव भीनी बधाई दी गई।

कार्यक्रम के अंत में तिवारी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि अभी तक मैने अपना संपूर्ण समय बच्चों के भविष्य बनाने में लगाया अब इसके बाद धार्मिक कार्यक्रमों में उपस्थित होकर निस्वार्थ भाव से समस्त ग्राम वासियों एवं क्षेत्र वासियों की समाज सेवा करूंगा। कार्यक्रम में पधारे समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का हार्दिक वंदन अभिनंदन करता हूं। परिवार के सदस्यों के साथ कार्यक्रम में रामगोपाल तिवारी, नन्ना महाराज शिक्षक राजकुमार तिवारी प्राचार्य शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल खरगापुर धनराज लोधी प्राचार्य सी एम राइस बालक हायर सेकेंडरी स्कूल खरगापुर अरुण शर्मा प्राचार्य हाई स्कूल चंद्रपुरा गौरी शंकर प्राचार्य हाई स्कूल कुड़ीला कमलेश तिवारी शिक्षक धीरेंद्र मिश्रा सीएसी मोतीलाल असाटी शिक्षक शोभाराम विश्वकर्मा शिक्षक रमाशंकर त्रिपाठी शिक्षक भगवत प्रसाद तिवारी शिक्षक पन्नालाल जैन धनीराम लोधी बलबीर गिरी रमेश अहिरवार अखिलेश तिवारी शिक्षक शिक्षकों के साथ ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम समापन के पश्चात शिक्षकों के साथ समस्त ग्राम वासियों ने ढोल नगाड़ों के साथ सेवा निवृत्त हुए राम गोपाल तिवारी को ससम्मान घर पहुंचाया।
✍️ (शिवराज सिंह)
RPKP INDIA NEWS
टीकमगढ़
