राजनैतिक दलो की बैठक सम्पन्न
(विदिशा) भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटो निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन उपरांत राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलो के पदाधिकारियो की बैठक आयोजित की गई थी।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उमाशंकर भार्गव की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त पदाधिकारियों को विधानसभा निर्वाचन तैयारियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कलेक्टर श्री भार्गव ने बताया कि लोकसभा निर्वाचन के लिए जारी अंतिम मतदाता सूची अनुसार जिले की पांचो विधानसभाओं की कुल मतदाता संख्या 1101568 मतदाता 1338 मतदान केन्द्रो पर मतो का प्रयोग कर सकेंगे। उन्होंने मतदाता सूची अंतिम प्रकाशन के पूर्व फार्म 6, 7, 8 के तहत संपादित कार्यो की बिन्दुवार जानकारी दी।
कलेक्टर श्री भार्गव ने बताया कि विदिशा संसदीय क्षेत्र के लिए रायसेन कलेक्टर नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करेंगे वहीं सागर संसदीय क्षेत्र के लिए सागर कलेक्टर के द्वारा नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति की जाएगी। उन्हांेंने बताया कि विधानसभा निर्वाचन के लिए जिले की पंाचो विधानसभाओं में किए गए प्रबंधो का हू-ब-हू क्रियान्वयन लोकसभा निर्वाचन के दौरान किया जाएगा। उन्होंने सामग्री वितरण, स्ट्रांगरूम व मतगणना के कार्य स्थलों में भी कोई परिवर्तन नहीं किया गया है से भी अवगत कराया।
