जनपद पंचायत बागली में संचालित सरस्वती सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र का सीईओ श्री प्रजापित ने किया निरीक्षण

Advertisement

स्व सहायता समूह की दीदीयां क्लस्टर स्तरीय उत्पाद, खाद्य प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने की दिशा में प्रयास करें- सीईओ श्री प्रजापित

(देवास)  मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की स्व सहायता समूह की दीदियों द्वारा जनपद पंचायत बागली में संचालित सरस्वती सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हिमांशु प्रजापित ने औचक निरीक्षण किया। सरस्वती सामुदायिक प्रशिक्षण प्रशिक्षण केंद्र में चल रहे संभावित लखपति दीदी प्रशिक्षण में लखपति सर्वे एवं लोकोस एप्लीकेशन में प्रविष्टि के सम्बन्ध में दीदियों से चर्चा की गयी।

     मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु प्रजापित ने सहायता समूह की दीदियों को व्यक्तिगत सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति बीमा और समूह, व्यक्तिगत ग्राम संगठन तथा संकुल संगठनों के खातों को ‘ऑटो स्वीप’ अंतर्गत बैंक से एक्टिव कराने को कहा, जिससे की सामुदायिक संस्थाओं को अधिक ब्याज मिल सकेगा।

     प्रशिक्षण में दीदियों से उनके अनुभव, आजीविका को लेकर उनकी समझ तथा भविष्य की योजना के संबंध में चर्चा कर प्रसन्नता‌ व्यक्त की तथा वहां उपस्थित जिला एवं विकासखण्‍ड की टीम को दीदियों के लिये क्लस्टर स्तरीय उत्पाद, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को स्थापित करने की दिशा में प्रयास करने के सुझाव दिये। सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र के संचालन की प्रक्रिया को दीदियों से सुना तथा उनके प्रबंधन क्षमता की सराहना की। दीदियों द्वारा प्रशिक्षण केंद्र को सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के लिए सरस्वती सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र एवं संचालक संकुल संगठन की दीदियों को आगे भी इसी तरह कार्य करते रहने एवं सरस्वती सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र में लगातार प्रशिक्षण आयोजन करने का कहा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें