सीएम मॉनिट के प्रकरणों को उच्च प्राथमिकता से निराकृत करें – कलेक्टर
(जबलपुर) कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना ने सीएम मॉनिट की समीक्षा करते हुये कहा कि इसे उच्च प्राथमिकता में रखकर कार्य करें। यदि इसमें कुछ लापरवाही हुई तो वे समाधान ऑनलाईन में चले जायेंगे। इस दौरान विभिन्न विभागों में लंबित सीएम मॉनिट की एक-एक कर समीक्षा की गई। जिसमें आर्थिक सहायता प्रदाय करने, रेरा रिकव्हरी, धोखाधड़ी से जमीन कम रेट पर खरीदने, अनुकंपा नियुक्ति, बारात घर एवं हाट बाजार की स्वीकृति, खेल मैदान का समतलीकरण एवं दर्शकदीर्घा का निर्माण, पीएम आवास योजना की राशि दिलाने, गंगा सागर तालाब को अतिक्रमण मुक्त कर पर्यटन स्थल विकसित करने, पट्टा प्रदाय करने, बिल्डर द्वारा खराब गुणवत्ता के मटेरियल का उपयोग करने, पीडीएस की दुकानों में खाद्यान्न की आपूर्ति, विधवा पेंशन, डरा धमकाकर स्कॉलरशिप बैंक खाते से निकलवाने, अवैध कब्जा हटाने, सीमांकन व नक्शा सुधार करने आदि अनेक सीएम मॉनिट में लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उन्हें समय सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिये। इस दौरान सभी संबंधित अधिकारियों द्वारा प्रकरणों के निराकरण में की गई कार्यवाही के संबंध में जानकारी दी। कलेक्टर श्री सक्सेना ने कहा कि प्रकरणों के निराकरण में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जायेगी। यदि सीएम मॉनिट के प्रकरण समय सीमा में निराकृत नहीं होते है तो संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।
