केन्द्रीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत इंदौर के कनाड़िया क्षेत्र में वृक्षारोपण किया

प्रधानमंत्री का आह्वान देश ही नहीं दुनिया को एक नई दिशा देने वाला प्रयास – केन्द्रीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
केन्द्रीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी माताजी स्व. श्रीमती माधवी राजे सिंधिया की याद में त्रिवेणी का रोपण किया
कार्यक्रम को नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने संबोधित किया

(इन्दौर) केन्द्रीय संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने  एक वृक्ष माँ के नाम अभियान के अंतर्गत इंदौर के कनाड़िया क्षेत्र में आयोजित वृहद स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए वृक्षारोपण किया। उन्होंने अपनी माताजी स्व. श्रीमती माधवी राजे सिंधिया की याद में त्रिवेणी वृक्षों (बड, नीम एवं पीपल) का रोपण किया। कार्यक्रम में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीना मालवीय, विधायक श्री रमेश मेंदोला, श्री मधु वर्मा, श्री गोलू शुक्ला, श्री चिन्टू वर्मा, श्री गौरव रणदिवे सहित गणमान्यजन उपस्थित थे।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें