“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान अंतर्गत पुलिस थाने में किया गया बृहद पौधारोपण
पर्यावरण संरक्षण करने हेतु की गई अपील,नवीन कानूनों की दी गई जानकारी
(खरगापुर) मध्य प्रदेश शासन के आदेशानुसार थाना परिसर में फलदार, छायादार वृक्षों के पौधे लगाए गए। थाना प्रभारी पंकज शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़कर प्रत्येक नागरिक एक पौधा लगाए और उसका पालन पोषण इस तरह से करें जैसे माँ अपने बच्चों का पालन पोषण करती है। लगाए गए पौधे की सिंचाई, खाद, के साथ-साथ उसकी सुरक्षा आवश्यक रूप से करें, पर्यावरण को बचाने में अपना सहयोग दें।

मुख्य नगरपालिका अधिकारी अरविंद तिवारी ने पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने में हम सब की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में मंगलेश्वर सिंह बघेल तहसीलदार, डॉक्टर अंकित त्रिपाठी, कुमारी दीप्ति कोरी नगर पंचायत अध्यक्ष, ईश्वर दास अहिरवार आर आई, मिंटू खरे अधिवक्ता, ठाकुरदास राय आबकारी ठेकेदार, नगर पालिका स्टॉफ जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण, पार्षदगण,एवम पुलिस स्टॉफ के द्वारा एक-एक पौधा लगाया गया।

✍️ (शिवराज सिंह)
RPKP INDIA NEWS
टीकमगढ़
