अधिकारी मैदानी दौरा कर गाइड लाइन के अनुसार तत्परता से कार्य करवायें : मंत्री श्रीमती उइके

वीसी के माध्यम से पूरे प्रदेश के अधिकारियों से जुड़कर जल जीवन मिशन की समीक्षा की
बारिश में पेयजल की स्वच्छता का रखा जाये विशेष ध्यान
मध्यप्रदेश जियो टेगिंग में देश में प्रथम स्थान पर

(भोपाल)  संभागीय एवं जिला अधिकारी मैदानी दौरा कर गाइड लाइन के अनुसार तत्परता से जल जीवन मिशन के कार्य को प्राथमिकता से करवायें। यह बात लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके ने जल भवन में वीसी के माध्यम से पूरे प्रदेश के अधिकारियों से जुड़कर जल जीवन मिशन की समीक्षा में कही। मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों को गुणवत्ता साथ समय-सीमा में पूर्ण करें।बारिश में पेयजल की स्वच्छता का रखा विशेष ध्यान रखा जाये। ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिये पेयजल का नियमित परीक्षण करवायें एवं पानी का क्लोरिनेशन एवं पानी की टंकी की सफाई आदि का कार्य भी नियमित रूप से करवाया जाये। लम्बे समय से अपूर्ण योजनाओं को दो माह में पूर्ण करने के निर्देश दिये। तय समय सीमा में कार्य पूर्ण नहीं करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये। मंत्री श्रीमती उईके ने बालाघाट की कार्यशैली से नाराज होकर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें