मोहर्रम का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाये जाने शांति समिति की बैठक सम्पन्न

Advertisement

(सीधी)  आगामी 17 जुलाई को मोहर्रम का त्यौहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाये जाने हेतु शांति समिति की बैठक गुरुवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव तथा उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलेश शर्मा की उपस्थिति में आयोजित की गई। उन्होंने उपस्थित गणमान्य नागरिकों को मोहर्रम पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जिले में मोहर्रम का त्यौहार मनाये जाने की पूर्व परंपरा रही है। सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण ढंग से सभी त्यौहार मनाते हैं। पुलिस विभाग की ओर से उक्त त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने हेतु आवश्यक पुलिस व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जावेगी।

बैठक में दिनांक 16.07.2024 को मार्गो में चूना डलवाने, ईदगाह के आस-पास नालियों की सफाई, रोड से ठेला हटवाना आदि की व्यवस्था मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीधी को सौपी गई है। ईदगाह के आस-पास सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/नगर निरीक्षक कोतवाली को सौपी गई तथा अनाधिकृत रूप से वाहन प्रवेश न करें इसकी जिम्मेदारी यातायात पुलिस को सौपी गई।

सीधी शहर के अतिरिक्त ग्रामीण अंचलो में सेमरिया, अमिलिया, कमर्जी, मडवास, चुरहट, सिहावल, हिनौती, हटवा, रामपुर नैकिन में मोहर्रम में नमाज अदा की जायेगी। बैठक में सभी उपखण्ड अधिकारी एवं थाना प्रभारी को अपने-अपने क्षेत्रों में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत के माध्यम से समुचित शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया। समस्त उपखण्ड अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि अपने -अपने क्षेत्र में जहां नमाज अदा की जाती है एवं ताजिया यात्रा का आयोजन किया जाता है उन स्थानों पर पुलिस थाना के सहयोग से शांतिपूर्ण त्यौहार मनाये जाने की व्यवस्था करें।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें