शासकीय कन्या हायर सेकेंड्री स्कूल टीकमगढ़ में आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम
कार्यक्रम में 3 नवीन अपराधिक अधिनियम-2023, साइबर क्राइम, यातायात नियमों की दी जानकारी थाना/चौकी क्षेत्रों में भी कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को किया जा रहा जागरूक
इसीक्रम में टीकमगढ़ पुलिस द्वारा शासकीय कन्या हायर सेकेंड्री स्कूल ढोंगा टीकमगढ़ में (म.प्र.) में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को 03 नवीन अपराधिक अधिनियम-2023, सड़क सुरक्षा एवं गुड सेमेरिटन (अच्छे व्यक्ति) योजना एवं साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सीताराम ने स्कूल की छात्राओं से संवाद स्थापित कर उन्हें एक जुलाई 2024 से प्रारंभ किए गए 3 नवीन अपराधिक अधिनियम-2023 के बारे में विस्तार से जानकारी दी साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों एवं गुड सेमेरिटन योजना के बारे में जानकारी दी एवं साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मयंक नगायच ने साइबर अपराध क्या होते हैं तथा उनसे कैसे बचा जा सकता है के बारे में बताया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले बाली छात्राओं को यातायात एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित पंपलेट भी वितरित किये गये।
इस अवसर पर शासकीय कन्या हायर सेकेंड्री स्कूल टीकमगढ़ में अध्ययनरत छात्राएं, स्कूल प्रबंधन पदाधिकारी, शिक्षक पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
