अब पत्रकारों से अभद्रता हुई तो होगा आंदोलन, पत्रकारों ने दिया एसपी के नाम ज्ञापन

Advertisement

(टीकमगढ़) मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में पुलिस द्वारा लगातार पत्रकारों से की जा रही अभद्रता एवम प्रताड़ना को लेकर पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक रोहित केसवानी के नाम ज्ञापन दिया है। ज्ञापन के दौरान बरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र अरजरिया व विष्णु श्रीवास्तव एबं अनुराग दीक्षित ने कहा कि कोतवाली सहित जिले के थानों में पुलिस द्वारा पत्रकारों से अभद्रता एवम प्रताड़ना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अगर कोई पत्रकार किसी खबर के लिए थाने में जाता है तो उनसे बोला जाता है कि तुम यहां क्या कर रहे हो, यहां से जाओ। पुलिस द्वारा पत्रकारों के साथ इस तरह अभद्रता व प्रताड़ना का व्यवहार किया जाना असहनीय है।

पत्रकारों ने ज्ञापन के दौरान कुछ घटनाओं का भी जिक्र किया जिनमे पुलिस थाना प्रभारियों द्वारा पत्रकारों के साथ अभद्रता की गई। पत्रकारों ने पुलिस प्रशासन से कहा कि अगर अब किसी पत्रकार के साथ अभद्रता या प्रताड़ना का कोई मामला सामने आया तो एसपी ऑफिस के सामने तंबू लगाकर बिरोध प्रदर्शन किया जाएगा और अगर कोई पत्रकार किसी मामले में दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ बाकायदा कार्यवाही की जाए लेकिन मामले की निष्पक्ष जांच करने के बाद कार्यवाही हो। जांच के बाद अगर कोई पत्रकार दोषी पाया जाता है तो पत्रकार संगठनों को कार्यवाही से कोई आपत्ति नही होगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र अरजरिया, सूर्य प्रकाश गोस्वामी, अनुराग दीक्षित, जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु श्रीवास्तव, लतीफ अली, अनिल रावत, शैलेन्द्र द्घिवेदी, सत्तार खान, सुबोध पाठक शिवराज सिंह आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

✍️ (शिवराज सिंह)
RPKP INDIA NEWS
     टीकमगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें