कलेक्टर ने की छात्रावासी बच्चों के स्वास्थ्य की चिन्ता
सहायक आयुक्त ने योजना बनाकर पाया लक्ष्य
प्रत्येक छात्रावास में मेडिकल किट उपलब्ध करायी गई। साथ ही छात्रावासों की नजदीकी चिकित्सक से मैपिंग कलेक्टर श्री शर्मा के आदेश से की गई। जिससे रात्री में भी आवश्यकता होने पर चिकित्सक से संपर्क किया जा सकें। विद्यार्थियों की कार्यशाला लगाकर उन्हें स्वच्छ आदतों की जानकारी दी गई। प्रति माह स्वास्थ्य परिक्षण आवश्यक किया गया।
योजना की गुणवत्ता सुधार हेतु श्री आर्य ने सभी छात्रावासों में मीनू चस्पा करने के साथ ही व्हाट्सएप ग्रुप पर बच्चों के भोजन करते हुए फोटो डालना अनिवार्य किया गया। जिसके निरंतर निरीक्षण से भोजन की गुणवत्ता में भी सुधार आया। इन सब प्रयासों के साथ पीने के पानी की स्वच्छता वाटर फिल्टर आदि प्रयासों के अब परिणाम आने लगे हैं और छात्रों के बीमार होने की शिकायतें कम होती जा रही है।
कलेक्टर श्री शर्मा ने कहा कि दूरस्थ अंचल के छात्र-छात्राएं अपने माता-पिता को छोड़कर हमारे पास अध्ययन हेतु आते हैं। ऐसी स्थिति में हम ही उनके पालक हैं। उन्हें अपने पिता का अनुशासन देने के साथ ही मां का भावनात्मक सहारा देना भी हमारा ही काम है। इस भावना को लेकर किए गए कार्य के अब अच्छे परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। प्रशासन के इस मर्मस्पर्शी एवं संवेदनशील रवैये की दूरस्थ आदिवासी अंचल के पालक भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैं।
