नगर पालिका परिषद पाली में किया गया प्लग रन का आयोजन
(उमरिया) मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद पाली द्वारा प्लाग रन का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से नगर के नागरीको को श्रमदान गतिविधि के द्वारा स्वच्छता से संबंधित संदेश दिए गए । अभियान में आदिवासी बालक छात्रावास के माध्यमिक विद्यालय खेल विभाग से खेल विभाग से ब्लॉक कोऑर्डिनेटर श्याम शर्मा, एस बी एम स्वच्छता सहायक नोडल इंजीनियर विपिन कुमार विश्वकर्मा, पुलिस विभाग से नारायण सिंह,युवा टीम से हिमांशु तिवारी,खुशी सेन अभिषेक रघुवंशी , आई ए सी टीम से संतोष महतेल एवं सभी छात्र छात्राए, शिक्षक, नगर परिषद के कर्मचारी एवं आई ई सी टीम उपस्थित रहे ।
