एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिले में किया जा रहा बृहद पौधरोपण कार्य

Advertisement

जिले में अभियान के प्रति हर वर्ग में उत्साह

(अनुपपुर)  प्रधानमंत्री जी के आव्हान पर देशभर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शनिवार को कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री तन्मय वशिष्ठ शर्मा के मार्गदर्शन में विभिन्न विभागों के शासकीय कार्यालय परिसर के साथ-साथ ग्रामीण जनों द्वारा सुरक्षित स्थान पर पौधारोपण का कार्य किया गया इसी परिपेक्ष में शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जैतहरी में 200 फलदार एवं छायादार पौधे रोपित किए गए।

अनूपपुर के खंपरिया तालाब परिसर में एनसीसी कैडेट्स ने रोपे पौधे 

शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अनूपपुर के एनसीसी कैडेट्स ने विद्यालय के एनसीसी ऑफिसर उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में वार्ड नंबर 13 स्थित खंपरिया तालाब के किनारे एवं आसपास की खाली जगह एवं बाडी में एनसीसी के भूतपूर्व कैडेट एवं स्थानीय वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति में रामफल, जामुन, नीम इत्यादि पौधों का रोपण किया ।पौधारोपण के तहत एनसीसी के कैडेट्स ने हरियाली की ओर चले ( गो ग्रीन) स्लोगन एवं प्लास्टिक/ पॉलिथीन का उपयोग नही करने का संदेश दिया

प्रत्येक वर्ष एनसीसी के कैडेट्स द्वारा जुलाई के महीने में विद्यालय परिसर या नगर के स्थानीय खुले जगह पर पौधारोपण का कार्य किया जाता है एवं उनके संरक्षण भी किया जाता है। रैली के माध्यम से भी एनसीसी के कैडेट्स जैव विविधता के संरक्षण का संदेश भी दिया जाता हैं।

अमगंवा ग्राम में डीपीसी, शिक्षक व ग्रामीणजनों ने किया पौधारोपण 

एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत अमगवां संकुल मे जिला परियोजना समन्वयक श्री महेन्द्र यादव,श्री विष्णु कुमार मिश्रा समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र जैतहरी,श्री संतोष मिश्रा एसीपी,श्री संतोष तिवारी एसीपी,श्री एच एस चतुर्वेदी एसीपी वित्त जिला शिक्षा केन्द्र,श्री आर.एस.प्रजापति संकुल प्राचार्य श्री राजेन्द्र तिवारी श्री राजेन्द्र द्विवेदी शिक्षक ,श्री गणेश सिंह सरपंच अमगवां श्री राजेश जैन श्री दिनेश मिश्रा जनशिक्षक अमगवां संकुल के अनेक शिक्षक एवं नागरिकों की उपस्थिति मे बड़े पैमाने पर पौधे रोपे गये। वायुदूत एप पर अपलोड भी किया गया। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधों लालन, पालन व सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश ग्रामीणों को प्रदान किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें