विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने किया सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण एवं निर्माण कार्य का भूमिपूजन
(कटनी) विधायक विजयराघवगढ़ संजय सत्येंद्र पाठक द्वारा औद्योगिक नगरी कैमोर में राष्ट्रीय ध्वज स्तंभ क्षेत्र के पार्क में हाई स्ट्रेंथ वाटर फाउंटेन के साथ अन्य संरचनाओं के सौंदर्यीकरण कार्यों का लोकार्पण एवं कैमोर नगर के 15 वार्डो में सड़कों के लगभग 2 करोड़ रुपए से डामरीकरण व सीसी रोड पेवर ब्लाक के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

इस अवसर पर कैमोर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मनीषा अजय शर्मा एवं उपाध्यक्ष संतोष केवट , विजयराघवगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती वसुधा मिश्रा, बरही नगर परिषद अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुधा कोल सहित भाजपा पदाधिकारी एवं भारी संख्या में स्थानीय निवासियों की उपस्थिति रही।
✍️ (संतोष प्रसाद तिवारी)
RPKP INDIA NEWS
कैमोर
