केन्द्रीय मंत्री ने मातृशक्ति संगठन द्वारा संचालित वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण

(टीकमगढ़) केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार ने आज मातृशक्ति संगठन टीकमगढ़ द्वारा संचालित मातृ-पितृ वृद्धाश्रम में पहुंचकर बुजुर्गाें से आर्शीवाद लिया। इस दौरान उन्होंने मातृशक्ति संगठन द्वारा संचालित वृद्धाश्रम का अवलोकन कर प्रशंसा की तथा मातृ-पितृ भरण पोषण अधिनियम के साथ आश्रम में रोजगार परख एवं सृजनात्मक कार्याें के कराये जाने पर जो दिया, जिसमें विभाग द्वारा हर संभव मदद दिलाये जाने का आश्वासन दिया।
तत्पश्चात केन्द्रीय मंत्री डॉ. कुमार ने आसरा गौ सेवा केन्द्र, मातृशक्ति संगठन एवं अन्य स्वयंसेवा संगठनों के साथ परिसर में एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि श्री विवेक चतुर्वेदी, श्री अनुराग वर्मा, आसरा गौ सेवा केन्द्र से श्री सुदीप मिश्रा, श्री योगेश तिवारी, समाजसेवी श्री राजेश मिश्रा, मातृ शक्ति संगठन अध्यक्ष श्रीमती श्रद्धा चौहान एवं अन्य संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें